नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 40 वर्षों का सपना हुआ साकार: चौपाल स्पोर्ट्स हॉस्टल बना प्रदेश की खेल प्रतिभाओं का नया केंद्र। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

40 वर्षों का सपना हुआ साकार: चौपाल स्पोर्ट्स हॉस्टल बना प्रदेश की खेल प्रतिभाओं का नया केंद्र।

😊 Please Share This News 😊

40 वर्षों का सपना हुआ साकार: चौपाल स्पोर्ट्स हॉस्टल बना प्रदेश की खेल प्रतिभाओं का नया केंद्र।


गिरिश ठाकुर

न्यूज टुडे हिमाचल चौपाल, 18 जून। चौपाल स्थित वॉलीबॉल स्पोर्ट्स हॉस्टल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर हिमाचल प्रदेश के उत्कृष्ट खेल छात्रावासों में अपनी पहचान बना रहा है। क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से स्थापित यह हॉस्टल न केवल खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध करा रहा है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर सफलता की नई उम्मीदें भी जगा रहा है।

गुरुवार को चौपाल के वरिष्ठ पत्रकारों ने स्पोर्ट्स हॉस्टल का दौरा कर यहां उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान पत्रकारों ने खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध आवास, भोजन, प्रशिक्षण एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और हॉस्टल में विकसित किए गए खेल वातावरण की सराहना की। दौरे में न्यूज टुडे हिमाचल के संपादक गिरीश ठाकुर, न्यूज लाइव 7 के संपादक  राजेंद्र त्यागी, सीएनबी न्यूज के संपादक कमल शर्मा एवं डीडी न्यूज के पत्रकार पंकज शर्मा सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

हॉस्टल परिसर में आयोजित बातचीत के दौरान राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय चौपाल के प्रिंसिपल हरि शर्मा ने कहा कि चौपाल क्षेत्र में स्पोर्ट्स हॉस्टल की मांग लगभग चार दशकों से चली आ रही थी। क्षेत्रवासियों का यह सपना उस समय साकार हुआ जब चौपाल में आयोजित राज्य स्तरीय बालिका खेल प्रतियोगिता के दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा करने की घोषणा की।

उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच के कारण आज क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को घर के निकट ही उच्च स्तरीय खेल प्रशिक्षण की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि चौपाल क्षेत्र के लोग इस ऐतिहासिक पहल के लिए सदैव आभारी रहेंगे।

हरि शर्मा ने बताया कि वर्तमान में हॉस्टल में 20 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाड़ियों को अनुभवी कोच कंवर सिंह तथा हॉस्टल इंचार्ज ज्योति चौहान के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए हॉस्टल में आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।

प्रिंसिपल ने स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली का भी विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग से हॉस्टल को बेहतर सुविधाओं से लैस किया गया है, जिससे खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण वातावरण मिल रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि चौपाल स्पोर्ट्स हॉस्टल के खिलाड़ी इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उनका कहना था कि खिलाड़ियों में अनुशासन, समर्पण और खेल के प्रति जुनून देखने को मिल रहा है, जो भविष्य में बेहतर परिणाम देने वाला है।

इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष गिरीश ठाकुर ने कहा कि स्पोर्ट्स हॉस्टल के शुरू होने से चौपाल क्षेत्र में खेल संस्कृति को नया बल मिला है। उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल के साथ-साथ अन्य खेल गतिविधियों को भी इससे बढ़ावा मिलेगा तथा युवाओं में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में चौपाल प्रदेश के प्रमुख खेल केंद्रों में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।

स्थानीय लोगों का मानना है कि स्पोर्ट्स हॉस्टल के संचालन से क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सुनहरा अवसर मिलेगा। हॉस्टल के खुलने से अभिभावकों और खेल प्रेमियों में भी उत्साह का माहौल है तथा इसे चौपाल के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]