नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आंगनबाड़ी केंद्र में धूमधाम से मनाया गया समर मेला, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

आंगनबाड़ी केंद्र में धूमधाम से मनाया गया समर मेला, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

😊 Please Share This News 😊

देउठि पंचायत के डौहवी आंगनबाड़ी केंद्र में धूमधाम से मनाया गया समर मेला, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक।

दिलाराम भारद्वाज आनी, 19 जून: उपमंडल आनी की ग्राम पंचायत देउठि के डौहवी आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के संयुक्त तत्वावधान में रंगारंग समर मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा, उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।

समर मेले में आंगनबाड़ी केंद्र डौहवी, जौह, कुटवा, चनोग और धार के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना तथा अभिभावकों और समुदाय को आंगनबाड़ी गतिविधियों से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र डौहवी की कार्यकर्ता सत्या ठाकुर, जौह की शिक्षा ठाकुर, कुटवा की रुक्मणि एवं सहायिका राज कुमारी, चनोग की नूरमा देवी तथा धार की राज कुमारी ने बच्चों के साथ मिलकर मुख्य अतिथि एवं उपस्थित गणमान्य लोगों का स्वागत किया। इस अवसर पर डौहवी केंद्र की पूर्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लीला ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

मेले में वार्ड सदस्य गुड़ी देवी ठाकुर, समाजसेवी रूप चंद, पत्रकार एवं साहित्यकार दिलाराम भारद्वाज सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। उपस्थित अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में पत्रकार एवं साहित्यकार दिलाराम भारद्वाज ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में एएलएमसी सदस्य राखी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा और समर मेला हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]