नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धबास स्कूल प्रबंधन समिति का गठन, राजेंद्र सिंह त्यागी बने अध्यक्ष। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

धबास स्कूल प्रबंधन समिति का गठन, राजेंद्र सिंह त्यागी बने अध्यक्ष।

😊 Please Share This News 😊

 


धबास स्कूल प्रबंधन समिति का गठन, राजेंद्र सिंह त्यागी बने अध्यक्ष।

गिरिश ठाकुर 

न्यूज टुडे हिमाचल चौपाल: शिक्षा खंड चौपाल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धबास में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन सर्वसम्मति से किया गया। आयोजित बैठक में विद्यालय के समग्र विकास, प्रबंधन और शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह त्यागी को सर्वसम्मति से स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं अलका ठाकुर को उपाध्यक्ष तथा गोविंद सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अतिरिक्त भोपिंद्र ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, ज्ञान ठाकुर, राई सिंह, राम लाल, दीपना देवी, रीता देवी, निर्मला देवी, कौशल्या देवी एवं ऋचा ठाकुर को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति विद्यालय के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने, आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करने तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए समिति निरंतर प्रयासरत रहेगी। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि स्कूल भवन निर्माण कार्य समय पर पूरा हो, इसके लिए संबंधित विभागों और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक पहल की जाएगी।

विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने नई प्रबंधन समिति के गठन पर सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह समिति विद्यालय के विकास, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]