सोलन ITI में छात्राओं ने हुनर और फैशन का दिखाया जलवा, 7 राउंड में हुआ भव्य रैंप वॉक।
|
😊 Please Share This News 😊
|
सोलन ITI में छात्राओं ने हुनर और फैशन का दिखाया जलवा, 7 राउंड में हुआ भव्य रैंप वॉक।
सोलन, 30 जुलाई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ग्रेड-ए) सोलन में गुरुवार को निदेशालय तकनीकी शिक्षा एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण सुंदरनगर के निर्देशानुसार एप्रिल सेक्टर से संबंधित व्यवसायों के प्रशिक्षणार्थियों के लिए भव्य फैशन शो एवं रैंप वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने वर्षभर के प्रशिक्षण के दौरान स्वयं तैयार किए गए परिधानों को रैंप पर आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत कर अपने हुनर और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की प्रधानाचार्य इंजीनियर नवीन कुमारी ने की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किए गए स्वनिर्मित परिधानों को मंच प्रदान करना और छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड के प्रति आमजन में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं के कौशल को सामने लाने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा भी तय करते हैं। उन्होंने ड्रेस मेकिंग ट्रेड की अनुदेशिका तेनजिन डोल्मा सहित सभी सहयोगी आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवनीत ढिमरी, डिप्टी मैनेजर, CSR, Pidilite Industries रहे। उन्होंने संस्थान प्रबंधन, अनुदेशिका, प्रशिक्षणार्थियों और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रशिक्षणार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया तथा पिडिलाइट इंडस्ट्रीज की ओर से भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने संस्थान स्तर पर पूर्व की भांति निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की बात भी कही।
पारंपरिक से लेकर वेस्टर्न परिधानों तक दिखी रचनात्मकता
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्राओं का रैंप वॉक रहा। इस दौरान उन्होंने अपनी ओर से तैयार किए गए साड़ी, काफ्तान, भारतीय पारंपरिक परिधान, वेस्टर्न ड्रेस, लहंगा, रेज्ता और लाहौली पारंपरिक परिधान सहित विभिन्न परिधानों का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुति के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
रैंप वॉक को कुल 7 राउंड्स में आयोजित किया गया। विभिन्न वर्गों में विजेता और उपविजेता इस प्रकार रहे:
साड़ी राउंड: अंजली प्रथम, तान्या द्वितीय
काफ्तान राउंड: अंजली प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय
भारतीय पारंपरिक परिधान: अंजली प्रथम, तान्या द्वितीय
वेस्टर्न परिधान: सोनम प्रथम, अंजली द्वितीय
लहंगा राउंड: लक्ष्मी प्रथम, अंजली द्वितीय
रेज्ता राउंड: राखी प्रथम, उमंग द्वितीय
लाहौली परिधान: दुर्गा प्रथम, साक्षी द्वितीय
सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के समापन पर स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
संस्थान के वर्ग अनुदेशक मनोज कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि नवनीत ढिमरी, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के प्रशिक्षण पर्यवेक्षक अखिलेश कुमार, प्रधानाचार्य, अनुदेशकों, कार्यालय अधीक्षक, तेनजिन डोल्मा, अन्य सहयोगियों तथा गणमान्य व्यक्तियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में वर्ग अनुदेशक मनोज कुमार शर्मा, अनिल कुमार ठाकुर, कर्मजीत सिंह, कार्यालय अधीक्षक विकास सैनी, ड्रेस मेकिंग ट्रेड की अनुदेशिका तेनजिन डोल्मा सहित विभिन्न ट्रेडों के अनुदेशक, ट्रेनर्स, कार्यालय कर्मचारी और संस्थान के लगभग 250 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो सोलन
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
