नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चौपाल में बीपीएल परिवारों और लाभार्थियों से सीधा संवाद, 300 परिवारों ने रखीं समस्याएं। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

चौपाल में बीपीएल परिवारों और लाभार्थियों से सीधा संवाद, 300 परिवारों ने रखीं समस्याएं।

😊 Please Share This News 😊

चौपाल में बीपीएल परिवारों और लाभार्थियों से सीधा संवाद, 300 परिवारों ने रखीं समस्याएं।

चौपाल। विकास खण्ड चौपाल में बीपीएल परिवारों एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन तीन सत्रों में किया गया, जिसमें करीब 300 बीपीएल परिवारों एवं लाभार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभागीय प्रतिनिधियों ने लाभार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, शिकायतें, आवश्यकताएं और सुझाव सुने। विभिन्न विभागों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों पर लाभार्थियों को मौके पर ही आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया गया।

लाभार्थियों द्वारा उठाए गए कई मामलों पर मौके पर ही निर्णय लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसका उद्देश्य पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करवाना रहा।

इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पात्रता मापदंडों और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा।

विकास खण्ड चौपाल की ओर से कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं और सुझावों को प्राथमिकता देने के लिए भविष्य में भी इस तरह के संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो | चौपाल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]