नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , होली हेवन स्कूल का वार्षिकोत्सव कालीबाड़ी हॉल में धूमधाम से सम्पन्न। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

होली हेवन स्कूल का वार्षिकोत्सव कालीबाड़ी हॉल में धूमधाम से सम्पन्न।

😊 Please Share This News 😊

होली हेवन स्कूल का वार्षिकोत्सव कालीबाड़ी हॉल में धूमधाम से सम्पन्न।

हिमाचली नाटी ने बांधा समां, विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन

शिमला। होली हेवन स्कूल का वार्षिकोत्सव कालीबाड़ी हॉल, शिमला में हर्षोल्लास और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। वार्षिकोत्सव में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण हिमाचली नाटी रही, जिस पर विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं और दर्शकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया।

वार्षिकोत्सव के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में आईजीएमसी शिमला के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव मारवाह उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, अनुशासन और संस्कारों के महत्व के बारे में प्रेरित किया।

वहीं, समापन सत्र में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री रूप दास कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि होली हेवन स्कूल शिक्षा के साथ-साथ हिमाचली संस्कृति और संस्कारों को भी बढ़ावा दे रहा है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री संजय सूद (पूर्व विधायक प्रत्याशी), श्री राजीव पंडित, श्री तरुण पुरी, श्री तरुण राणा, श्री रिंकू सहोता, श्री भाग चंद चौहान, श्री गंगा राम, श्री प्रकाश भारद्वाज, श्री गुलाब ठाकुर, श्री नरेश कुमार और श्री प्रेम ठाकुर उपस्थित रहे।

विद्यालय के चेयरमैन श्री विद्या नंद शर्मा (वी.एन. शर्मा) ने मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर चेयरमैन वी.एन. शर्मा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और माता-पिता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से ही वार्षिकोत्सव सफलतापूर्वक आयोजित हो पाया है।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुख्य सलाहकार श्री परमानंद शर्मा, श्रीमती सुमन बाला सहित शिक्षकगण श्री आर्यन शर्मा, श्री रोहित भंडारी, श्री अनिल ठाकुर, सुश्री काजल जुस्ता, श्रीमती डिंपल, सुश्री चित्रलेखा, श्रीमती मधु शर्मा, सुश्री मुस्कान कंवर, सुश्री नेहा और श्रीमती कृष्णा देवी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यक्रम के अंत में शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रंगारंग प्रस्तुतियों और विद्यार्थियों की प्रतिभा से सजा यह वार्षिकोत्सव उपस्थित लोगों के लिए यादगार बन गया।

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]