नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चौपाल में कचरे से बनेगी सड़क, प्लास्टिक वेस्ट के पुनः उपयोग की अनूठी पहल। प्लास्टिक कचरे को सड़क निर्माण में किया जाएगा इस्तेमाल, Waste to Wealth की दिशा में बढ़ा चौपाल। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

चौपाल में कचरे से बनेगी सड़क, प्लास्टिक वेस्ट के पुनः उपयोग की अनूठी पहल। प्लास्टिक कचरे को सड़क निर्माण में किया जाएगा इस्तेमाल, Waste to Wealth की दिशा में बढ़ा चौपाल।

😊 Please Share This News 😊

चौपाल में कचरे से बनेगी सड़क, प्लास्टिक वेस्ट के पुनः उपयोग की अनूठी पहल।

प्लास्टिक कचरे को सड़क निर्माण में किया जाएगा इस्तेमाल, Waste to Wealth की दिशा में बढ़ा चौपाल।

 

गिरीश ठाकुर चौपाल, शिमला।

चौपाल विकास खंड में प्लास्टिक वेस्ट के वैज्ञानिक एवं उपयोगी पुनः उपयोग की दिशा में अभिनव पहल शुरू होने जा रही है। मुख्य सड़क से प्लास्टिक वेस्ट पार्क को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण प्लास्टिक कचरे के उपयोग से किया जाएगा।

सड़क निर्माण के लिए एकत्रित प्लास्टिक कचरे को पहले छांटकर साफ किया जाएगा। इसके बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में श्रेड किया जाएगा और निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार तैयार प्लास्टिक सामग्री को गर्म बिटुमेन के साथ मिलाकर सड़क निर्माण में उपयोग किया जाएगा।

इस पहल से बड़ी मात्रा में अनुपयोगी प्लास्टिक को खुले में फेंकने, जलाने या लैंडफिल में भेजने के बजाय उपयोगी निर्माण संसाधन में बदला जा सकेगा। इससे प्लास्टिक कचरे के निस्तारण की समस्या कम होने के साथ-साथ उससे एक स्थायी परिसंपत्ति तैयार होगी।

प्लास्टिक वेस्ट के सड़क निर्माण में उपयोग से बिटुमेन की आंशिक बचत, प्राकृतिक निर्माण संसाधनों पर दबाव में कमी और प्लास्टिक के पुनः उपयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह पहल Waste to Wealth और Circular Economy की अवधारणा को स्थानीय स्तर पर लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

BDO चौपाल विनीत ठाकुर ने बताया कि मुख्य सड़क से प्लास्टिक वेस्ट पार्क को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा और इसे शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल प्लास्टिक कचरे का निस्तारण करना नहीं, बल्कि उसे उपयोगी निर्माण सामग्री में परिवर्तित कर स्थायी परिसंपत्ति तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि चौपाल में प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन को लेकर किए जा रहे प्रयासों से स्थानीय स्तर पर स्वच्छता, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन और संसाधनों के पुनः उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल भविष्य में अन्य क्षेत्रों के लिए भी एक अनुकरणीय मॉडल बन सकती है।

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो चौपाल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed