नड्डा का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले—केंद्र से मिले हजारों करोड़ खर्च नहीं कर पाई कांग्रेस सरकार
|
😊 Please Share This News 😊
|
नड्डा का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले—केंद्र से मिले हजारों करोड़ खर्च नहीं कर पाई कांग्रेस सरकार
कुल्लू, 11 अक्टूबर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने पतलीकूहल में आयोजित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सुक्खू सरकार को कुशासन और कुप्रबंधन का पर्याय बताते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाओं और औद्योगिक विकास के लिए करोड़ों रुपये उपलब्ध करवाए, लेकिन कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं अब तक अधूरी हैं। उन्होंने ऊना बल्क ड्रग पार्क के लिए जारी ₹225 करोड़ की राशि में से लगभग ₹12 करोड़ खर्च होने का दावा करते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
स्वास्थ्य क्षेत्र का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि ₹360 करोड़ की केंद्रीय सहायता के बावजूद 15 क्रिटिकल केयर ब्लॉक में से केवल एक का निर्माण पूरा हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से केंद्र पर आरोप लगाने के बजाय विकास योजनाओं की प्रगति और धनराशि के उपयोग का हिसाब देने की मांग की।
वहीं, नड्डा ने स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत को जनता के समर्थन का संकेत बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए संगठन मजबूत करने और जनसेवा में सक्रिय रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
