शमाथाला पंचायत की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करवाएंगे बीडीसी चेयरमैन नवीन कालटा, विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों से किया संवाद।a
|
😊 Please Share This News 😊
|
शमाथाला पंचायत की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करवाएंगे बीडीसी चेयरमैन नवीन कालटा, विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों से किया संवाद।
पेयजल, सड़क, रास्ते, स्ट्रीट लाइट और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा, संबंधित विभागों के समक्ष उठाई जाएंगी समस्याएं
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला।
नारकंडा विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत शमाथाला (कोटगढ़) में पंचायत समिति के चेयरमैन नवीन कालटा ने प्रवास के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों के साथ बैठक कर पंचायत की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य संगीता भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।
बैठक में ग्रामीणों ने क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इनमें पेयजल की किल्लत, संपर्क रास्तों की मरम्मत एवं निर्माण, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, श्मशान घाट का निर्माण, सड़कों की स्थिति में सुधार, अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं तथा सामुदायिक भवन निर्माण जैसे मुद्दे शामिल रहे।
नवीन कालटा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पंचायत समिति के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विकास कार्यों और जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। वहीं, अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर उनके शीघ्र समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास और आम जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इसके लिए जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।
इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान जोगिंदर, उपप्रधान राजेश, समस्त वार्ड सदस्य तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नवीन कालटा के समक्ष अपनी समस्याएं और विकास संबंधी सुझाव रखे।
नवीन कालटा ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी ताकत है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
