नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मैक्लोडगंज चौक पर परिवार के साथ शराब पीकर मचाया हुड़दंग, पुलिस ने पंजाब के पर्यटक पर ठोका 5 हजार का जुर्माना – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

मैक्लोडगंज चौक पर परिवार के साथ शराब पीकर मचाया हुड़दंग, पुलिस ने पंजाब के पर्यटक पर ठोका 5 हजार का जुर्माना

😊 Please Share This News 😊

मैक्लोडगंज चौक पर परिवार के साथ शराब पीकर मचाया हुड़दंग, पुलिस ने पंजाब के पर्यटक पर ठोका 5 हजार का जुर्माना

धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग मचाना पंजाब के एक पर्यटक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए पर्यटक का हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम के तहत 5,000 रुपये का चालान किया। साथ ही भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने की सख्त हिदायत देकर उसे छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, रविवार को मैक्लोडगंज पुलिस की टीम क्षेत्र में कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मैक्लोडगंज चौक पर एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करता हुआ मिला। पुलिस टीम ने जब उसे रोककर पूछताछ की तो वह उल्टा पुलिस कर्मियों से उलझ पड़ा और चौक पर जोर-जोर से शोर-शराबा करने लगा।

व्यक्ति के हंगामा करने से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस के सरकारी कार्य में भी बाधा उत्पन्न हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस टीम उसे थाने ले गई। पूछताछ में उसकी पहचान गुरतेज सिंह निवासी मकान नंबर-23 एवेन्यू, अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 114 के तहत कार्रवाई करते हुए 5,000 रुपये का जुर्माना वसूला। इसके बाद उसे भविष्य में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

कांगड़ा पुलिस ने स्थानीय निवासियों और बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें और कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पर्यटन स्थलों की शांति भंग करने और सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]