नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नए जिलों के गठन पर कांग्रेस में मतभेद! मंत्रियों के अलग-अलग सुर पर सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

नए जिलों के गठन पर कांग्रेस में मतभेद! मंत्रियों के अलग-अलग सुर पर सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

😊 Please Share This News 😊

नए जिलों के गठन पर कांग्रेस में मतभेद! मंत्रियों के अलग-अलग सुर पर सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

सोलन, 27 नवंबर। हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया है। कांग्रेस सरकार के मंत्रियों और विधायकों के अलग-अलग बयानों को लेकर भाजपा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नए जिलों के गठन को लेकर कांग्रेस के भीतर ही एकमत नहीं है और सरकार का नेतृत्व अपने मंत्रियों के बीच सहमति बनाने में भी असमर्थ नजर आ रहा है।

सुरेश कश्यप शुक्रवार को डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी (सोलन) में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारतीय संविधान को देश के लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन किया।

कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2015 से 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई, ताकि देशवासियों को संविधान के महत्व, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है।

मीडिया से बातचीत में कश्यप ने नए जिलों के गठन को लेकर कांग्रेस नेताओं के अलग-अलग रुख पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार वर्तमान परिस्थितियों में नए जिले बनाने के पक्ष में नहीं हैं। उनका तर्क है कि इससे प्रशासनिक खर्च बढ़ेगा और जनगणना के बाद ही इस विषय पर आगे विचार किया जाना चाहिए।

वहीं, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह शिमला जिले के विभाजन का विरोध कर चुके हैं, जबकि विधायक रघुबीर सिंह बाली भी कांगड़ा जिले के विभाजन के पक्ष में नहीं हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार और पार्टी के कुछ विधायक प्रशासनिक पुनर्गठन का समर्थन कर रहे हैं।

सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सवाल किया कि आखिर नए जिलों के गठन को लेकर सरकार की वास्तविक नीति क्या है? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और प्रदेश की जनता को बताना चाहिए कि सरकार नए जिले बनाने के पक्ष में है या नहीं।

उन्होंने कहा कि नए जिलों के गठन जैसे महत्वपूर्ण फैसले राजनीतिक हितों के बजाय भौगोलिक परिस्थितियों, आर्थिक संसाधनों, प्रशासनिक जरूरतों और आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखकर लिए जाने चाहिए। सरकार को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि प्रशासनिक पुनर्गठन से होने वाले अतिरिक्त खर्च और विकास संबंधी आवश्यकताओं का कितना आकलन किया गया है।

कश्यप ने कांग्रेस नेतृत्व से इस मुद्दे पर अपना स्पष्ट पक्ष जनता के सामने रखने की मांग की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]