चौपाल के विधायक जनसमस्याओं को हल करने में नाकाम-धीरेन्द्र।
|
😊 Please Share This News 😊
|
चौपाल के विधायक जनसमस्याओं को हल करने में नाकाम,-धीरेन्द्र।
विपिन कुमार
चौपाल 11 नवंबर(न्यूज़टुड हिमाचल): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धिरेंदर चौहान एवं प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने एक प्रेस वार्ता में दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी पर भारी बढ़त दर्ज करेगी, इसके लिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कि विफलताओं को जिम्मेवार ठहराया है, उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक बलवीर वर्मा जन समस्याओं को दूर नहीं करवा पायें हैं। उन्होंने कहा चौपाल में आये दिन बिजली गुल रहती है, यंहा तक कि जन मंच में भाग लेने आये मुख्य सचेतक नरेंदर बरागटा एवं अन्य आला अधिकारियो को दो दिनो तक अंधेरे का सामना करना पड़ा, सौ से अधिक अध्यापको के पद, चौपाल, नेरवा व् कुपवी में तहसीलदारों के पद तथा एक दर्जन से अधिक डॉक्टर के पद रिक्त होने के कारण आम जनता को भारी कठिनाई का सामना
करना पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर पर पांच सदस्यों कि समिति बनाकर कांग्रेस पर्त्याशी कि जीत को सुनिश्चित करेगी, 70 प्रतिशत कमिटीया बना दी गई है, नवम्बर माह के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मलेन आयोजित किया जायेगा जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली व् प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू कार्यकर्ताओ को भाजपा का मुकाबला करने के टिप्स देंगे, इस अवसर पर विनोदचंदेल, अजित जिंटा, पुष्कर भोटा, संदीप नेगी, मनोज चंदेल, संदीप दीवान, महेंदर चंदेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
