चौपाल में महिलाओं के सामाजिक व राजनैतिक सशक्तिकरण पर कार्यशाला।
|
😊 Please Share This News 😊
|
चौपाल में महिला सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत महिलाओं के सामाजिक व राजनैतिक सशक्तिकरण पर कार्यशाला।
गिरीश ठाकुर
चौपाल,5 दिसम्बर (न्यूज़टुडे हिमाचल): महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शक्ति बटन ऐप तथा गुड़िया हैल्पलाईन शुरू की गई है, जिसके प्रति महिलाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है। यह बात राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डाॅ. डेजी ठाकुर ने आज विकास खंड चैपाल के सभागार में महिला सुरक्षा पखवाडे़ के अंतर्गत महिलाओं के सामाजिक व राजैनतिक सशक्तिकरण विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा तथा सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसके प्रति ग्रामीण स्तर पर जागरूक करना आवश्यक हैं, ताकि महिलाएं इन योजनाओं को अपनाकर सुरक्षित व सबल बन सके। उन्होंने विकास खंड अधिकारी को निर्देश दिये कि वह महिला मंडलों तथा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को उनके अधिकारांे के प्रति जागरूकता प्रदान करे।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देशानुसार 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर, 2018 तक प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत महिलाओं के अधिकारों, महिला सशक्तिकरण के नियमों व अधिनियमों के प्रति जागरूकता प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार को समाप्त करने के लिए अपने व्यवहार और सोच को बदलने के साथ समाज की मूल व्यवस्था में परिवर्तन की आवश्यकता है, जिसके लिए युवाओं व विशेषकर महिलाओं की सहभागिता की जरूरत है।
उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों व सदस्यों, आंगनबाड़ी सुपरवाईजर व कार्यकर्ताओं से महिला सुरक्षा पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यशालाओं के माध्यम से ज्ञान प्राप्त कर महिलाओं को जागृत करने की अपील की।
डाॅ. डेजी ठाकुर ने कहा कि समाज में नशे की प्रवृति दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि वह समाज में नशे की प्रवृति को समाप्त करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए, ताकि युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।
कार्यशाला में वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा मेहता ने महिलाओं के राजनैतिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी।
अधिवक्ता धीरेन्द्र चैहान ने महिलाओं के सामाजिक अधिकारों तथा अधिवक्ता मुनीश भण्डारी ने घरेलू हिंसा व भरण पोषण अधिनियम और अधिवक्ता मदन सरेक्टा ने पुलिस मामलों में महिलाओं के अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी।
सदस्य सचिव, राज्य महिला आयोग संदीप नेगी ने कार्यशाला में उपस्थित लोगों का स्वागत किया तथा महिला आयोग की कार्य प्रणाली व गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा रमला रांटा, पंचायत समिति सदस्य मंगत राम शर्मा, नगर पूर्व पार्षद नगर पंचायत दीपक पनाईक, बाल विकास परियोजना अधिकारी चैपाल जीत राम चैधरी, विकास खंड अधिकारी चैपाल रोशन लाल शर्मा, विभिन्न पंचायत पदाधिकारी व सदस्य तथा आंगनबाड़ी सुपरवाईजर व कार्यकर्ता उपस्थित थी।
फ़ोटो ,,कार्यक्रम के दौरान महिला आयोग की अध्यक्षा डेज़ी ठाकुर उपस्थित अधिकारी , जनप्रतिनिधि व महिलाएं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
