कांग्रेस की जीत पर चौपाल में भी बंटे लडडू।
|
😊 Please Share This News 😊
|
कांग्रेस की जीत पर चौपाल में भी जशन।
विपीन कुमार
चौपाल 11 दिसंबर *न्यूज़ टुडे हिमाचल*: मध्यप्रदेश, राजस्थान व छतीसगढ़ में रुझानों में कांग्रेस की बढ़त पर चौपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लडडू बांटकर व पटाखे फोड़ कर खुशी ज़ाहिर की। पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव धीरेन्द्र चौहान ने कहा कि मोदी मैजिक अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि अभी भारतीय जनता पार्टी के हाथों से तीन राज्य छीने है, 2019 में पूरे देश से भाजपा बिदा हो जाएगी।
मोदी के साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल को तीन राज्य की जनता नकार चुकी है। भाजपा के कार्यकाल में पूरे देश मे किसानो की दशा बदतर हो चुकी है। देश मे बेरोजगारी और भ्र्ष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। नोटबंदी और जीएसटी ने आम जनता आम जनता की कमर तोड़ दी है। मंहगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। जिसके परिणामस्वरूप भाजपा के हाथ से तीन राज्य की सत्ता छीन गई है। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस केंद्र में सत्तासीन होगी। इस मौके ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रताप नेगी, प्रदीप मैहता, मनोज चंदेल, पुष्पेंद्र भोटा, संजय चौहान, संदीप दीवान, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र ओकटा, मोहर सिंह मेगटा सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
