चौपाल में कार लुढ़की, एक की मौत तीन घायल।
|
😊 Please Share This News 😊
|
चौपाल में कार लुड्की एक की मौत व तीन घायल।
विपिन कुमार
चौपाल 3 जनवरी *न्यूज़टुडे हिमाचल* चौपाल शिमला मार्ग पर चौपाल से 4 किलोमीटर दूर नर्सरी के समीप एक कार गहरी खाई में जा गिरी जिसमें सवार एक महिला की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार संख्या एच पी 10ए 9498 शिमला से चौपाल की और आ रही थी तथा चौपाल पहुँचने से चार किलोमीटर पहले गहरी खाई में जा गिरी तथा एक महिला कल्पना पत्नी राजकुमार आयु 49 वर्ष, निवासी ग्राम बराडा डाकघर अडाल तहसील रोहडू की मौका पर ही मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए है, घायलों में राजकुमार पुत्र धन सिंह आयु 49 वर्ष, निवासी ग्राम ग्राम बराडा डाकघर अडाल तहसील रोहडू, जनेंद्र पुत्र वीरभद्र सिंह आयु 30 वर्ष निवासी ग्राम बाघी, तहसील चिरगांव तथा अरुण पुत्र जोगिन्दर आयु 40 वर्ष निवासी ग्राम पन्दराडा डाकघर पौडिया तहसील नेरवा शामिल है। घटना की सुचना मिलते ही एएसआई वीरेंदर कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा सथानीय लोगो की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल चौपाल पहुँचाया जंहा से उन्हें आई जी एम सी शिमला रेफर किया गया। डी एस पी चौपाल संतोष शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। नायब तहसीलदार चौपाल रघुवीर सिंह ने सिविल अस्पताल चौपाल पहुँच कर मृतक के परिवार जन को दस हजार तथा घायलों को तीन –तीन हजार बतौर फौरी राहत प्रदान की है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
