चंद्रमोहन ठाकुर की ताजपोशी से चौपाल के कांग्रेसी गदगद।
😊 Please Share This News 😊
|
चंद्रमोहन ठाकुर को प्रदेश कांग्रेस सचिव बनाए जाने से चौपाल के कांग्रेसी खुश।
विपिन कुमार
चौपाल,6 फ़रवरी(न्यूज़टुडे हिमाचल): नगर पंचायत चौपाल के अध्यक्ष चन्द्रमोहन ठाकुर को प्रदेश कांग्रेस सचिव बनाने पर चौपाल में ख़ुशी का माहौल है, अनुसूचित जाति कांग्रेस प्रदेश सचिव यशपाल तनाइक, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष आई एन मैहता, चौपाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश जिंटा, कुपवी ब्लॉक अध्यक्ष सुख राम, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र औक्टा, पूर्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हरिनंद मेहता, प्रदीप मैहता, प्रताप नेगी, ब्लॉक कांग्रेस सचिव मदन सरेगटा, इतेंद्र चौहान, जिला महिला उपाध्यक्ष सुमित्रा त्यागी, राजेश चौहान, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश चौहान, पूर्व प्रधान रमेश नेहटा, पूर्व प्रधान लिंग्ज़ार मस्त राम नगाइक, पूर्व प्रधान देवत योगेश अजटा, पूर्व अध्यक्ष पंचायत समिति देवेन्दर शर्मा, दिनेश भोटा,कवंर जिंटा, पुर्व प्रधान रमेश नेहटा आदि ने राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा का आभार प्रकट किया है तथा उन्होंने कहा कि चंद्रमोहन लगातार तीन बार चौपाल नगरपंचायत के अध्यक्ष रह चुके है तथा उनकी चौपाल विधानसभा क्षेत्र में एक अलग पहचान है,उनकी नियुक्ति से चौपाल सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |