नेरवा में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया मंथन।
|
😊 Please Share This News 😊
|
नेरवा में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया मंथन।
डीडी जस्टा
न्यूज़ टुडे हिमाचल 22 अप्रैल नेरवा: नेरवा में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक का आयोजन हुआ।जिसमें क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश प्रभारी उदय सिंगटा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।चौपाल क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष रोनी भीमटा ने अपने अन्य सहयोगी रमेश हर्जेट,वलबीर रोलेट,राकेश कलसैक,डिम्पल माधयम, विक्रम सिंह,विक्रम झगता,गोल्डी कलसैक,विक्रांत चौहान, प्रेम जोध टा, दिनेश झगटा, आदि ने उपस्थित दर्ज कराई।बैठक में मुख्य मुद्दा युवा पीढ़ी में बढ़ रहा नशे का प्रचलन व ठप पडा विकास कार्य रहा ।समाज की ऐसी स्थिति के लिए राजनेता, नोकरशाह ,और हम लोग भी कही न कही खुद जिम्मेदार हैं।सब लोग अपने निजी हित साधने में लगे हैं लेकिन ये अंदाज नही है कि ऐसी सोच से देश का भविष्य गर्त में जाएगा।क्षत्रिय महासभा ने आह्वान किया कि युवा पीढ़ी को सभी वर्गों का साथ लेकर नशे के समूल नाश की लड़ाई को लड़ना होगा ताकि नाव भारत का भविष्य युवा सुरक्षित रह सके।अंत में उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा युवा ऐसी शक्ति है जो पासा पलट सकती है ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
