नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 2024 के लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत भाजपा ने किया चुनाव अभियान का आगाज। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

2024 के लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत भाजपा ने किया चुनाव अभियान का आगाज।

😊 Please Share This News 😊

2024 के लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत भाजपा ने किया चुनाव अभियान का आगाज।

न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो ऊना (15जनवरी ):

2024 के लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत भाजपा ने अपना आक्रामक चुनाव अभियान का आगाज कर दिया है। इस संदर्भ में ऊना में सोमवार को भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ऊना में जुटा। दिनभर सगठन के विभिन्न विभिन्न मुद्दो पर मंथन हुआ है और भविष्य के लिए रणनीति बनाई गई। पार्टी कार्यालय ऊना में यह बैठक सुबह से सायं तक चली। बैठक में कई मुद्दों पर मंत्रणा हुई।

प्रदेश शीर्ष नेतृत्व की इस बैठक में हिस्सा लेने और पार्टी हाईकमान के दिशा-निर्देशों की जानकारी देने के लिए राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम विशेष तौर पर ऊना पहुंचे। भाजपा की इस बैठक में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, पार्टी प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सहप्रभारी संजय टंडन, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व सी.एम. एवं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव विंदल, पार्टी नेता सुरेश भारद्वाज, संगठन मंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल, राज्यसभा सदस्य सिकन्दर, इंदू गोस्वामी, रश्मिधर सूद, वंदना योगी, सतपाल सिंह सत्ती, रणधीर शर्मा, महेन्द्र ठाकुर सहित कई अन्य नेता भी विशेष तौर पर पहुंचे।
बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यन्त गौतम ने बताया कि प्रदेश भाजपा 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक रूप से तैयार हो चुका है। संगठन बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक मोर्चा सहित पार्टी पूरी तरह से तैयार है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रदेश कि कांग्रेस सरकार पिछले एक वर्ष से लगातार झूठ और भ्रामक ब्यानबाज़ी कर झूठी ग्रंटियों का ढ़ोल पीट रही है। कांग्रेस सरकार अब तक न वर्ष में 1लाख युवाओं को रोज़गार दे पाई है, न ₹1500/ प्रति महिलाओ को देने में सफल हुई है प्रदेश की 24लाख महिलाएं अपने आपको छला महसूस कर रही हैँ। वहीं किसान गौबर और दूध की बिक्री के रेट पर जो कांग्रेस सरकार ने झूठी ग्रारंटी दी थी उन को कब पूरा किया जाएगा उसका लगातार इंतजार कर रहे हैँ।

दुष्यंत ने बताया वहीं दूसरी तरफ केंद्र की मोदी सरकार का प्रत्येक शब्द योजना के रूप में युवा , महिला, किसान और गरीब के लिए पूरी होने की ग्रारंटी के रूप में पूरक होकर सामने आ रहा है। उन्होंने बताया की मोदी सरकार वर्ष 2014 से ही गरीब, शोषित वँचित और पिछड़े समाज के उत्थान के लिए बनी थी और निरंतर सबका साथ, सबका विकास के ध्येय से निरंतर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने
300से अधिक योजनाओं के माध्यम से एक लाख करोड़ से अधिक कि धनराशि का लाभ सीधा लाभार्थी को देने में सफलता पाई है।

मोदी सरकार ने 80करोड़ से अधिक आम जनमानस को पीएम गरीब कल्याण योजना से लाभ को अगले 5 वर्ष के लिए बढ़ाया है।47 करोड़ से अधिक पीएम जनधन योजना में खाते खुलवाकर लाभार्थी को सीधा लाभ देकर भ्र्ष्टाचार मुक्त शासन की ओर सफलतापूर्वक कदम बढ़ाया है। आयुष्मान योजना से देश के प्रत्येक गरीब को सस्ती दवा और इलाज़ से गरीब के जीवन को संबल देने का काम किया है। दुष्यंत ने बताया कि मोदी ज़ी के नेतृत्व में भारत ने चाँद के साथ साउथ पोल पर पहुंच कर अंतरिक्ष पर कदम रख कर विश्व पटल पर अपना नाम दर्ज किया है। जी -20 के सफल आयोजन ने मोदी ज़ी को विश्व के अग्रणी नेता के रूप में प्रतिस्थापित किया है। यही नहीं मोदी ज़ी के नेतृत्व में किसान की आय बढ़ी है और किसान ने किसानी से आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार किया है।मोदी ज़ी के नेतृत्व में देश की महिलाओ का आर्थिक संबल और सशक्तिकरण होने से महिलाओ ने अपने आपको गौरवशाली महसूस किया है।

दुष्यंत ज़ी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा संगठन की तैयारी को मध्येनज़र रखते हुए ऐसा विश्वास से कह सकता हूँ कि भाजपा चारों लोकसभा की सीट जीतकर फिर से एक वार मोदी सरकार को बनाने में सहयोगी सिद्ध होंगे। प्रदेश के सभी नेताओं व कार्यकर्ता आगामी दिनों में जन-सम्पर्क अभियान और संवाद को बढ़ाने के लिए तय योजना से आगे बढ़ेगी और 2019 केंलोकसभा के चुनाव परिणाम को प्रदेश में दोहराएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]