लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की युवा ब्रिगेड निभाएगी अहम भूमिका :जसवीर सिंह जस्सी।
😊 Please Share This News 😊
|
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की युवा ब्रिगेड निभाएगी अहम भूमिका :जसवीर सिंह जस्सी।
जावेद मोहम्द
न्यूज़ टुडे हिमाचल 10 अप्रैल चुराह : आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की युवा ब्रिगेड अहम भूमिका निभाएगी। यह बात हिमाचल युवा कांग्रेस के चम्बा जिला के युवा प्रभारी पद पर पदोन्नत होने के बाद पहली बार जसवीर सिंह जस्सी चुराह पहुंचे।उन्होंने चुराह वेली में एक युवा बैठक का आयोजन किया जिसमें युवा वर्ग ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान उनका ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं की बैठक को भी संबोधित किया। बैठक में फैसला लिया गया कि केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युकां द्वारा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
आमजन तक पहुंचाई जाएंगी मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियां।
उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचाएगी ताकि आगामी चुनाव में कांग्रेस को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में युवा कांग्रेस अहम भूमिका निभाएगी, जिसके लिए संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस मौके पर पूर्व विधायक सुरिंदर भारद्वाज, BCC अध्यक्ष भाग सिंह,युथ अध्यक्ष बरकत अली,पंचायत प्रधान थाली व महिला अध्यक्ष धारो देवी,अनुसचित जाति अध्यक्ष जय सिंह,व कई कार्यकर्त्ता ने अहम भूमिका निभायी।
![](http://sachitindiatv.com/wp-content/uploads/2021/10/blnm.png)
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
![](http://sachitindiatv.com/wp-content/uploads/2021/10/newsportaldesign.jpg)